फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हाथ में कैमरा लेकर कोहली के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं बाबर आजम? क्या होगा विराट का जवाब

Wed, 20 Oct 2021 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कैमरे के साथ देखा गया। इसको लेकर सोशल मीडिया में फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है और कुछ लोग इसे बाबर का माइंड गेम बता रहे हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम कैमरे के जरिए कोहली का ध्यान भटकाना चाहते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरु हो चुकी है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एक साधारण मैच की तरह देख रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी भी साधारण नहीं होता है। इस बीच मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कैमरे के साथ देखा गया। फैंस का मानना है कि इस कैमरे के जरिए बाबर विराट के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


रवि शास्त्री से पहले कुंबले टीम इंडिया के कोच थे, लेकिन उन्होंने 2017 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें हैरानी है कि विराट को उनके तौर तरीके पसंद नहीं हैं। अनिल कुंबले को अक्सर कैमरे के साथ देखा जाता था और बाबर आजम कैमरे के जरिए इसी घटना की तरफ कोहली का ध्यान लाना चाहते हैं और वर्ल्डकप की तैयारियों से उनका ध्यान भटकाना चाहते हैं। अब यह देखना होगा कि बाबर की इस हरकत का जवाब कोहली कैसे देते हैं। 

कोहली और बाबर के रिकॉर्ड गिना रहे फैंस

विराट कोहली और बाबर आजम के फैंस दोनों खिलाड़ियों को बेहतर बताने की कोशिश में लगे हुए हैं। विराट के फैंस जहां उनके रिकॉर्ड दिखा रहे हैं तो बाबर के फैंस उनकी मौजूदा फॉर्म की दुहाई दे रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो टी-20 में विराट ने 84 पारियों में 52.65 के औसत से 3,159 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है और उनके बल्ले से 28 अर्धशतक निकले हैं। वहीं बाबर आजम ने 56 पारियों में 46.89 के औसत से 2,204 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130.64 का रहा है और उनके बल्ले से 20 अर्धशतक के साथ एक शतक भी निकला है। 
विज्ञापन

बाबर आजम से बेहतर फिनिशर हैं कोहली

विराट कोहली रनों का पीछा करने में माहिर हैं और एक बार सेट होने के बाद काफी तेजी से रन बनाते हैं। उन्होंने अंतिम ओवरों में भी भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। बाबर आजम के डेब्यू के बाद कोहली ने अंतिम पांच ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 30 पारियों में 61.69 के औसत से 802 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.79 का रहा है। वहीं बाबर इस सूची में 12वें स्थान पर हैं। उन्होंने अंतिप पांच ओवरों में 28 मैचों में बल्लेबाजी की है और 19.63 के औसत से 373 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 152.87 का रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें