अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली गई तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेली गई। सीरीज को आयलैंड ने 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले आयलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोई भी सीरीज नहीं जीती थी। सीरीज के तीसरे मैच से पहले दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। रविवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी वनडे में आयरलैंड के ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने धमाकेदार शतक लगाया। स्टार्लिंग ने 101 रन की पारी खेली।
आयरलैंड के गेंदबाजों ने की कसी हुई गेंदबाजी
मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनके इस फैसले को आयरलैंड के गेंदबाजों ने गलत साबित करते हुए पूरी अफगानी टीम को 48.2 ओवर में 177 रन पर ही समेत दिया। अफगानिस्तान के 6 बल्लेबाज तो अपना दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
अफगानिस्तान के ओर से सबसे ज्यादा रन जादूगर स्पिनर राशिद खान (44) और रहमत शाह (44) ने बनाए। दूसरी तरफ आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल (4) ने लिए। इसके अलावा बैरी मैकार्थी ने 3 और पॉल स्टर्लिंग, बॉयड रैंकिन, टिम मुर्तघ को संयुक्त रूप से एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ेंः अफगानी गेंदबाज का ऐसा कमाल, आज तक कोई भारतीय भी नहीं कर सका
ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने छुए अफगानी गेंदबाजों के छक्के
अफगानिस्तान के 179 रन का जवाब देने उतरी आयरलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और महज 29 रन पर ही पहला झटका लग गया। इसके बाद आए बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिन ओपनर स्टर्लिंग ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।