कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम हार के डर से बौखला गए हैं। उनकी रैलियों में कुर्सियां खाली हैं। वहीं मनीष तिवारी ने भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब नेता फर्जी खबरों का जाल बुनने लगें तो समझ लें कि देश खतरे में है।
पढ़ें: कांग्रेस में आज लगेगी राहुल गांधी की ताजपोशी पर मोहर, 16 दिसंबर से संभालेंगे कमान
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी की ताजपोशी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस में नई पीढ़ी आ गई है, लेकिन उनकी राजनीति में नयापन नहीं आया है। उन्होंने कहा था कि ये जंग विकासवाद और वंशवाद के बीच में है।
PM alleges
secret meets
his rallies witness
empty seats
Tall claims perhaps
his only crutch
it seems that he
has lost his touch
— Kapil Sibal (@KapilSibal) December 11, 2017
Nations are imperilled when it’s leaders start living in a self created delusional bubble of fake news fake threats and alternative facts. GOD SAVE THE KING 😪😮😮
— Manish Tewari (@ManishTewari) December 11, 2017
आपको बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आज मुहर लगना तय है। वह अपनी मां सोनिया गांधी की जगह इस पद को संभालेंगे। हालांकि उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना केवल एक औपचारिकता है क्योंकि वह अकेले ऐसे कांग्रेस नेता है जिन्होंने इस पद के लिए नॉमिनेशन भरा है।
गुजरात चुनाव की व्यस्तता की वजह से राहुल 16 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। गुजरात चुनाव ऐसा पहला मौका है जब राहुल गांधी पार्टी कैंपेनिंग की जिम्मेदारी को खुद ही संभाल रहे हैं और उनकी सभाओं में भीड़ देखी जा रही है।