एंड्रयू बालबर्नी और लोर्कन टकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड की टीम एक समय 12 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। इसके बाद टीम के बाकी बचे आठ बल्लेबाज 55 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन और तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहर बरपाया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम
स्टर्लिंग का बल्ला इस मैच में नहीं चला
पॉल स्टर्लिंग के रूप में आयरलैंड को पहला झटका लगा। उन्हें मार्क वुड ने सैम करन के हाथों कैच कराया। स्टर्लिंग ने आठ गेंद पर 14 रन बनाए। उनके बाद लोर्कन टकर पवेलियन लौट गए। टकर 27 गेंद पर 34 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने बालबर्नी के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। 103 रन के स्कोर टकर आउट हुए। इसी स्कोर पर हैरी टैक्टर आउट हो गए। वह दो गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्हें मार्क वुड ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।