फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदलेगा IPL का इतिहास, दुनियाभर की दिग्गज महिला क्रिकेटर दिखाएंगी दम

Tue, 22 May 2018 03:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

आईपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। मगर इससे पहले दुनियाभर की दिग्गज महिला क्रिकेटरों के बीच दोपहर 2 बजे से एक प्रदर्शनी टी20 मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन


टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और मिडिल ऑर्डर की धाकड़ महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली आईपीएल सुपरनोवाज टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

इस मैच को भारत में महिला टी20 क्रिकेट को बढ़ावा देने और महिला आईपीएल की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। इस मैच में दुनिया की कई प्रमुख खिलाड़ी खेलती हुई नजर आएंगी, जिसमें मिताली राज, मेग लैनिंग, सूजी बैट्स, एलिसा पैरी, झूलन गोस्वामी और बेथ मूनी जैसी स्टार खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन


मैच की पूर्व संध्या पर हरमनप्रीत ने कहा, 'हम आईपीएल जैसा टूर्नामेंट खेलने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, इसके चलते इस मैच को लेकर बहुत उत्सुकता है। हम खुश है कि हमें यह मौका मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह अच्छा मैच होगा।' 

वहीं स्मृति ने कहा, 'यह पहला मौका होगा जब भारत में हम विदेशी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेलेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने को लेकर सभी खिलाड़ी बेताब हैं।'

हरमनप्रीत से जब पूछा गया कि क्या देश में इतने खिलाड़ी हैं, जिससे चार टीमें बनाई जा सकें तो उन्होंने कहा, 'हां मुझे लगता है, टी 20 और वन-डे में हमारे पास लगभग 20 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ए टीम में 30-35 खिलाड़ी हैं। सब कुछ कल के मैच पर निर्भर करेगा कि हमें लोगों से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी। अगर ये अच्छा रहा तो बीसीसीआई अगले साल से टी20 टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है।'

सूजी बेट्स को भी लगता है कि भविष्य में महिला आईपीएल एक वास्तविकता हो सकती है। उन्होंने कहा, 'मैच को लेकर सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और भविष्य में महिला आईपीएल का आयोजन हो सकता है, जिसमें ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।'

टीमें - 

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स- एलिसा हिली, स्मृति मंधाना (कप्तान), सूजी बेट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमिमा रॉड्रिग्ज, डेनियल हेजल, शिखा पांडे, लीयू ताहुहू, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ठ, पूनम यादव, डी. हेमलता।

आईपीएल सुपरनोवाज- डेनियल वैट, मिताली राज, मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सोफी डेविने, एलिस पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्राम, पूजा वस्त्राकर, मेगन शुट, राजेश्वरी गायकवाड़, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें