केकेआर और हैदराबाद ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों ही टीमों का कोई खिलाड़ी अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका।
आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहले क्वालिफायर में तालिका में शीर्ष की दो टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। केकेआर और हैदराबाद ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों ही टीमों का कोई खिलाड़ी अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन
2 of 4
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
रिंकू सिंह रिजर्व में शामिल
आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच के दौरान यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर तहलका मचाने वाले रिंकू सिंह टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बड़े दावेदार थे, लेकिन रिंकू 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके और उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया। टीम इंडिया के चयन में आईपीएल 2024 ने भी अहम भूमिका निभाई है। चयनकर्ताओं ने कुछ स्लॉट्स पर फैसला आईपीएल में उस खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। इसका सबसे बड़ा नुकसान रिंकू सिंह को हुआ, जो इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं, लेकिन इस सीजन वो ऊपरी क्रम में उतरे और बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस के चार खिलाड़ियों को मिला मौका
आईपीएल 2024 की सबसे फिसड्डी टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रही जिसने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही। मुंबई की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को उतरना है। मुंबई से रोहित, हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इतना ही नहीं इन चारों खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 में चुना जाना भी तय है। हार्दिक का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा था, लेकिन रोहित, सूर्यकुमार और बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि रोहित की फॉर्म भी चिंता का विषय रही, लेकिन उन्होंने आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ वापसी के संकेत दिए थे।
चार टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
आईपीएल की चार टीमें ऐसी रही जिसके किसी खिलाड़ी को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला। केकेआर, हैदराबाद के अलावा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स का भी कोई खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सका। गुजरात के लिए खेलने वाले शुभमन गिल भी रिंकू की तरह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल विकेटकीपर की दौड़ में थे, लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन उनसे दौड़ में आगे निकलने में सफल रहे थे।