फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Peace: दुनिया की सबसे शांत जगह, जहां दफन हैं सुल्तानों से लेकर भिखारियों तक के शरीर

Tue, 21 May 2024 02:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
Valley of Peace: शहरों में अक्सर काफी शोरगुल देखने को मिलता है। लेकिन दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां बेहद शांति होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही बेहद शांत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खास जगह को Valley of Peace के नाम से जाना जाता है, जहां राजा-महाराजा से लेकर भिखारी तक के शव दफन हैं। यह शांति की घाटी इराक के नजफ शहर में बसा एक कब्रिस्तान है। यह दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तानों में से एक है, जिसे वादी अल-सलाम के नाम से भी जाना जाता है। इस शांति की घाटी में करीब 60 लाख से भी अधिक मुसलमानों के शव दफन हैं, जिनमें सुल्तानों से लेकर साइंटिस्ट, नेता, भिखारी तक शामिल हैं। इतना ही नहीं यहां ईश्वर के पैगंबर सालेह और हूद की कब्रें भी हैं। इस जगह पर राजकुमार अली इब्न अबी तालिब के अवशेष भी हैं। यह कब्रिस्तान करीब 1,485.5 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
वादी अल-सलाम कब्रिस्तान इस शहर की जान है, जिसे देखकर कब्रिस्तान का नहीं बल्कि एक शहर का अनुभव होता है। दरअसल यहां पर कब्रें तंग इमारतों की तरह दिखाई देती हैं। दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों से मुसलमान इस जगह पर घूमने आते हैं। वादी अल-सलाम दुनिया का एकमात्र कब्रिस्तान है, जहां 1400 वर्ष से भी पहले से दफनाने की प्रक्रिया चल रही है, जो आज भी निरंतर जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
इस कब्रिस्तान में अल-सस्सानी युग के नेताओं और अल-हिरा के राजाओं और को भी दफनाया गया था। इतना ही नहीं यहां पर हमदानिया राज्य के राजकुमारों, अल-बुवेहिया, फातिमिया, सफावेइया, काजर को भी दफनाया गया था। हर परिवार के लिए यहां विशेष भूमिगत कमरे में बने हुए हैं, जहां जाने का रास्ता सीढ़ियों से होकर गुजरता है। इस कब्रिस्तान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान की मान्यता दी है। यूनेस्को द्वारा इस कब्रिस्तान को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जगह दी गई है।

4 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
इराक युद्ध के दौरान यहां हर दिन करीब 200-250 लाशें दफनाई जाती थीं, जबकि 2010 में यह संख्या 100 से भी कम हो गई थी। हर साल दुनिया भर से करीब 50 हजार नए शवों को इस कब्रिस्तान में जगह दी जाती है। साल 2014 में एक वक्त ऐसा आया, जब यहां जगह की कमी होने के कारण शव रखने से मना कर दिया गया था। इसके बाद यहां से कई शव चोरी होने और कुछ शवों को बेच देने के मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे शांत जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह जगह दुनियाभर के शिया मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इस कब्रिस्तान में कब्र खोदने में 100 डॉलर और शव को दफनाने में 170-200 डॉलर का खर्च आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें