फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: आरसीबी ने इस शख्स को बनाया नया क्रिकेट डायरेक्टर, इंग्लैंड के लिए 12 साल कर चुका है काम

Fri, 29 Sep 2023 03:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी और पिछले सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के हेड कोच रहे एंडी फ्लावर को आरसीबी की टीम ने नया हेड कोच नियुक्त किया था। अब बोबाट टीम में माइक हेसन की जगह डायरेक्टर होंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद बोबाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस डायरेक्टर मोहम्मद बोबाट को अब नई जिम्मेदारी मिली है। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नए क्रिकेट निदेशक होंगे। बोबाट अगले साल फरवरी में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) छोड़ देंगे और आरसीबी के साथ जुड़ जाएंगे। 40 वर्षीय बोबाट ने पिछले चार सालों से इंग्लैंड पुरुष टीम की देखरेख की है। उन्होंने पद पर रहते हुए उन खिलाड़ियों की पहचान की है जिन्होंने टीम को 50 ओवर और 20 ओवर के विश्व कप में चैंपियन बनाने में मदद की।
विज्ञापन


बोबाट ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को कोच और बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनने के लिए राजी किया था। वह 2011 से ईसीबी में काम कर रहे हैं। 2016 तक वह इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 टीम को देख रहे थे। उसके बाद उन्हें ईसीबी ने सीनियर टीम के साथ जोड़ा और प्लेयर आइडेंटिफिकेशन लीड के तौर पर नियुक्त किया था।

16 सीजन में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई आरसीबी की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम पिछले 16 सीजन में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछले सीजन तो टीम प्लेऑफ के लिए भी नहीं क्वालिफाई कर पाई थी। इसका ठीकरा हेड कोच संजय बांगर और टीम डायरेक्टर माइक हेसन पर फूटा था। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने हेसन और बांगर को बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन


फ्लावर के साथ काम करेंगे बोबाट
जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी और पिछले सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के हेड कोच रहे एंडी फ्लावर को टीम ने नया हेड कोच नियुक्त किया था। अब बोबाट टीम में माइक हेसन की जगह डायरेक्टर होंगे। एंडी फ्लावर ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स का साथ छोड़ा था। उनकी जगह जस्टिन लैंगर लखनऊ के हेड कोच बने थे।

बांगर और हेसन नहीं बना पाए थे चैंपियन
बांगर और हेसन 2020 से आरसीबी की टीम से जुड़े रहे हैं। 2020 और 2021 में जहां टीम चौथे स्थान पर रही थी। वहीं, 2022 में आरसीबी ने तीसरा स्थान हासिल किया था। 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें