फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: आरसीबी के लिए श्रीराम छोड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया के स्पिन कोच का पद, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Jul 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के अगले साल के भारत दौरे से पहले श्रीराम ने यह फैसला किया है। भारत की तरफ 2000 से लेकर 2004 तक आठ वनडे खेलने वाले श्रीराम 2015 से ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग ढांचे का हिस्सा थे।
विज्ञापन
श्रीधरन श्रीराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन श्रीराम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्पिन गेंदबाजी कोच पद छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के अगले साल के भारत दौरे से पहले श्रीराम ने यह फैसला किया है। भारत की तरफ 2000 से लेकर 2004 तक आठ वनडे खेलने वाले श्रीराम 2015 से ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग ढांचे का हिस्सा थे। वह भारतीय दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा थे लेकिन 2016 में उन्हें तत्कालीन मुख्य कोच डेरेन लेहमैन की अगुवाई में स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया।

श्रीराम ने बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सात साल बिताने के बाद मैं भारी मन से ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सहायक कोच की अपनी वर्तमान भूमिका छोड़ रहा हूं। यह मेरे लिए पद छोड़ने का सही समय है। इससे उन्हें दो विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।’  क्रिकेट.कॉम.एयू ने बताया कि श्रीराम ने आईपीएल की अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह पद छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें