फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के खिलाफ बंगलोर के लिए 'करो या मरो' की जंग

Fri, 17 May 2013 11:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होना है। चेन्नई की टीम जहां पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है वहीं बंगलोर का हाल भी किंग्स इलेवन पंजाब की तरह ही है।
विज्ञापन


बंगलोर को भी अपने इस आखिरी लीग मैच में न केवल जीत की दरकार होगी बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद की हार की दुआ भी करनी होगी। बंगलोर और हैदराबाद के बराबर 16 अंक हैं।

युवा बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी वाली बंगलोर की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है। उसकी बल्लेबाजी मुख्य रूप से क्रिस गेल पर टिकी हुई है जो 15 मैचों में अब तक सर्वाधिक 680 रन ठोक चुके हैं। हालांकि कोहली भी शानदार फार्म में हैं और टूर्नामेंट में 578 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


जहां तक दो बार की चैंपियन चेन्नई का सवाल है तो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली इस टीम का लक्ष्य लीग चरण का समापन जीत के साथ करना होगा।

चेन्नई के पास धोनी के अलावा सुरेश रैना, माइक हसी, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा तथा आर अश्विन हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुल मिलाकर दर्शक इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें