फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख तय, 2 नई टीमों के 50 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Mon, 05 Jul 2021 01:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई दिसंबर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन कर सकता है
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में दो नई टीमों को शामिल किया जाना है। अगले महीने (अगस्त) तक भारतीय क्रिकेट कंट्रो़ल बोर्ड इनका टेंडर निकाल सकता है। इससे बीसीसीआई को बड़ी कमाई होने की उम्मीद है। अब तक आईपीएल में 8 टीमें खेलती रही हैं। वहीं 2 टीमों के शामिल होने से अब इनकी संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी 

विज्ञापन




 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अगस्त में बीसीसीआई दो नई टीमों का टेंडर निकाल सकता है। वहीं अक्टूबर तक आईपीएल की दो नई टीमें मिल सकती हैं। गोयनका और अदानी ग्रुप आईपीएल टीम खरीदने में सबसे आगे हैं। दो नई टीमों के शामिल होने के बाद मैचों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले साल जनवरी में मीडिया अधिकार को लेकर टेंडर निकाल सकता है। 

खबर के मुताबिक दिसंबर में बीसीसीआई मेगा ऑक्शन कर सकता है। यानी खिलाड़ियों की नए सिरे से खरीद-फरोख्त की जाएगी। वहीं प्रत्येक टीम चार खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी। लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है। जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा उसमें तीन देशी और एक विदेशी खिलाड़ी होना अनिवार्य है। नहीं तो दो देशी और दो विदेशी खिलाड़ी होना आवश्यक है।  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑक्शन के दौरान टीमों की सैलरी बढ़ोतरी करने जा रहा है। पहले एक फ्रेंचाइजी को 85 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन अब इसमें पांच करोड़ का इजाफा किया गया है। कुल मिलाकर अब इस धनराशि को 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं अगर 10 टीमों की बात की जाए तो 50 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। अब ऑक्शन के समय प्रत्येक टीम को 75 प्रतिशत धनराशि खर्च करनी होगी। आने वाले वक्त में भी इस धनराशि में बढ़ोतरी जारी रहेगी। आगामी 2 साल में 95 करोड़ और उसके बाद प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

नियमों के मुताबिक एक आईपीएल टीम में 25 खिलाड़ी होते हैं। लेकिन 2 नई टीमों के जुड़ने के बाद अधिकतम 50 खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं,। ऐसे में इन दोनों नई टीमों में 34 देशी और 16 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें