फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान ने पुणे को हराकर पेश की दावेदारी

Sun, 05 May 2013 11:36 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पुणे वारियर्स को 5 विकेट से हराकर प्ले आफ में अपनी उम्मीदों को और पुख्ता किया है। इस जीत के बाद राजस्थान के 11 मैचों में 14 अंक है।
विज्ञापन


179 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की। राजस्थान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। कप्तान राहुल द्रविड़ 58 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरे ओपनर रहाणे ने भी शानदार 67 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 32 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रहाणे को 'मैन आफ द मैच' दिया गया।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पुणे ने बनाए 178 रन
पुणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान एरोन फिंच का यह फैसला सही रहा। उन्होंने ओपनर रोबिन उथप्पा के साथ धमाकेदार शुरुआत की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे वारियर्स ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 97 रन जोड़े। पुणे ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उथप्पा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए जबकि फिंच ने 45 रन का योगदान दिया। युवराज सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी में मिचेल मार्श के 35 रन की बदौलत पुणे ने 4 विकेट पर 178 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें