फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने जीत के साथ खत्म किया आईपीएल का सफर

Sat, 18 May 2013 07:50 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद मुंबई ने इस टूर्नामेंट के लीग मैचों में 16 मैचों में 11 जीत और 5 हार के बाद 22 अंकों के साथ प्लेआफ में कदम रखा है।
विज्ञापन


पंजाब के दिए 184 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। पंजाब की तरफ से 80 रन बनाने वाले अजहर महमूद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (0) और आदित्य तारे (22) के स्कोर पर चलते बने। कप्तान रोहित शर्मा 25 अंबाती रायडु 26 और केरोन पोलार्ड 22 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


पंजाब की टीम इस जीत के बाद 16 मैचों में 16 अंकों के साथ लीग मैचों का सफर समाप्त किया। पंजाब प्लेआफ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब ने बनाए 183 रन
अजहर महमूद (80) और शॉन मार्श (63) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (5) और मंनदी सिंह (1) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


इसके बाद अजहर महमूद (80) और शॉन मार्श (63) ने 148 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मनाजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अजहर महमूद ने 44 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जबकि शॉन मार्श ने 47 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से मलिंगा को 3 जबकि हरभजन सिंह, नथैन निले, पोलार्ड और रिषी धवन को 1-1 विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें