फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक और रोहित के धमाल से जीती मुंबई

Wed, 10 Apr 2013 09:32 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैन ऑफ द मैच' दिनेश कार्तिक (86) और रोहित शर्मा (74 नाबाद) की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 44 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


आईपीएल-6 के 10वें मैच में मुंबई के बनाए 209 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना सकी। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार तीसरी हार है।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हार नहीं टाल सके वार्नर, जुनेजा
लक्ष्य का पीछ करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर उन्मुक्त चंद बिना खाता खोले हरभजन सिंह के शिकार बन गए तो अनुभवी माहेला जयवर्धने (3) को मिशेल जॉनसन ने चलता किया।
विज्ञापन


इसके बाद डेविड वार्नर और मनप्रीत जुनेजा की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को उबारने की कोशिश की। लेकिन 209 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने इन दोनों बल्लेबाजों की पारी खास काम नहीं आ सकी।

वार्नर ने 37 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज का इस सीजन में यह दूसरा अर्द्घशतक है। मनप्रीत जुनेजा ने 40 गेंदों में 49 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

मुंबई की ओर से मिशेल जॉनसन, किरोन पोलार्ड और प्रज्ञान ओझा को 2-2 सफलता मिली। जबकि हरभजन सिंह और लासिथ मलिंगा ने एक-एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

दिनेश, रोहित की तूफानी पारी
दिनेश कार्तिक (86) और रोहित शर्मा (74 नाबाद) की तूफानी अर्द्घशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग की सलामी जोड़ी मुंबई को अच्छी शुरुआत देने में एक बार फिर नाकाम रहे। इरफान पठान ने रिकी पोंटिंग को शून्य पर आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। सचिन तेंदुलकर एक रन बनाकर रनआउट हुए।

सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और दिल्ली के गेंदबाजों की हवा निकाल दी।

कार्तिक ने केवल 48 गेंदों में 86 रन ठोक डाले। इस धुआंधार पारी में दिनेश कार्तिक ने 14 चौके और 2 छक्के जमाए।

दूसरे छोर से रोहित 74 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में रोहित ने 5 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके जड़े। अंबाती रायडू ने 24 और किरोन पोलार्ड ने 13 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आशीष नेहरा ने 2 विकेट झटके। इरफान पठान और मोर्न मोर्कल को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें