फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव ने फेरा पंजाब की उम्मीदों पर पानी

Sun, 12 May 2013 12:25 AM IST
मोहाली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर पार्थिव पटेल के संघर्षपूर्ण अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 30 रन से हराकर खुद को प्लेऑफ की होड़ में बनाए रखा।
विज्ञापन


इस जीत से हैदराबाद के 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और वह रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बराबर आ गई है।

वहीं, मेजबान पंजाब को मौके न भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। पंजाब के 13 मैचों में सिर्फ 10 अंक रह गए हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

मीडियम पेसर संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी से एक समय पंजाब ने 8.4 ओवर में 52 रन तक हैदराबाद के पांच बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए थे। लेकिन ओपनर पार्थिव पटेल ने एक छोर संभाले रखा और 47 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 61 रन की बेहतरीन पारी खेलकर हैदराबाद का स्कोर सात विकेट पर 150 रन तक पहुंचा दिया। करन शर्मा (22) और थिसारा परेरा (32*) ने भी बेहतरीन पारियां खेली। संदीप शर्मा ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जवाब में, डेरेन सैमी की घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। पंजाब की शुरुआत खराब रही और ओपनर मनदीप सिंह शून्य पर आउट हो गए।

कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (26) और शॉन मार्श (18) ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। लेकिन डेरेन सैमी ने लगातार दो गेंद पर गिलक्रिस्ट और मार्श को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन


जल्द ही सैमी ने डेविड मिलर (06) को भी आउट कर पंजाब की जीतने की उम्मीदें बिल्कुल खत्म कर दीं। पंजाब ने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 27 रन पर गंवा दिए। हैदराबाद के लिए सैमी ने 22 रन देकर चार विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें