फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले-ऑफ का टिकट कन्फर्म करने उतरेगी राजस्थान

Sun, 12 May 2013 12:10 AM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घरेलू मैदान पर जीत का बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाली राजस्थान रॉयल्स का रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीम से सामना होगा।
विज्ञापन


राजस्थान की कोशिश चेन्नई पर जीत हासिल कर प्ले-ऑफ में सीट पक्की करने पर होगी। अंकतालिका में टॉप पर काबिज चेन्नई के पास 13 मैचों में 10 जीत के साथ सर्वाधिक 20 अंक हैं और वह प्ले-ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है।

दूसरी तरफ राजस्थान के पास 13 मैचों में से नौ जीत के साथ 18 अंक हैं और ऐसे में एक और जीत उसे प्ले-ऑफ में सीट दिला देगी।

कप्तान राहुल द्रविड़ के अनुभव के सहारे राजस्थान ने टूर्नामेंट में अब तक बेहद ही संतुलित होकर प्रदर्शन किया है। राजस्थान के पास अजिंक्य रहाणे, शेन वाटसन और संजू सैमसन के रूप में मजबूत बल्लेबाजी क्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, चेन्नई के पास कप्तान धोनी, माइक हसी, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। इन दो दिग्गज टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें