फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईपीएल ने नहीं, डर्टी क्रिकेटरों ने शर्मशार किया'

Sat, 18 May 2013 06:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, 'आईपीएल ने लोगों को शर्मसार नहीं किया है बल्कि डर्टी क्रिकेटरों की हरकतों ने खेल प्रेमियों को शर्मसार किया है'।
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने कहा कि मुझे इस मामले में तब तक माफी मांगने की जरूरत नहीं है जब तक लोग यह देखते हैं कि हम इस समस्या के खिलाफ काम कर रहे हैं।

कुछ क्रिकेटरों के स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े जाने का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि पूरा आईपीएल ही फ्क्सि है।

बोर्ड अध्यक्ष ने साथ ही स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार क्रिकेटरों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से मुझसे ज्यादा दुखी कोई अन्य व्यक्ति नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि आईपीएल ने लोगों को नीचा नहीं दिखाया है बल्कि इन क्रिकेटरों के कारण हम शर्मसार हुए हैं।
विज्ञापन


यदि हमें अनुमति मिलती है तो हम इन खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें