फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE T20 League: यूएई टी20 लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी को छूट, ऑक्शन के बिना अपने चार खिलाड़ियों को जोड़ने का मौका

Fri, 03 Jun 2022 01:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यूएई टी20 लीग के ऑक्शन या ड्रॉफ्ट से पहले सभी छह टीमों के पास चार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का अधिकार रहेगा। वहीं, आईपीएल की फ्रेंचाइजी इस लीग में भी अपनी आईपीएल टीम के चार खिलाड़ियों को बाकी टीमों से पहले अपने साथ जोड़ सकती हैं। 
 
विज्ञापन
यूएई टी-20 लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई टी20 लीग के पहले सीजन की शुरुआत अगले साल जनवरी और फरवरी के महीने में की जाएगी। इस लीग में आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदी है और ऑक्शन से पहले इन टीमों को खास अधिकार दिया गया है। ये तीनों फ्रेंचाइजी आईपीएल में उनके लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को बाकी टीमों से पहले अपने साथ जोड़ सकती हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटी जनरल ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को विशेष अधिकार दिए हैं। 
विज्ञापन


अब मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी के पास सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा। इससे यह टूर्नामेंट और रोचक होगा। बड़े खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां कर सकेंगे। इससे लीग का मजा दोगुना होगा और दर्शकों को आईपीएल वाला मजा मिलेगा। 
विज्ञापन

हर टीम के पास दो मिलियन डॉलर (15.52 करोड़) का बजट 
यूएई टी20 लीग में हर टीम के पास दो मिलियन डॉलर (15.52 करोड़ रुपये) का बजट होगा। इस रकम के जरिए टीमें खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी। आईपीएल के अलावा बाकी क्रिकेट लीग की तुलना में यूएई टी20 लीग का बजट काफी ज्यादा है। आईपीएल फ्रेंचाइजी के अलावा बाकी तीन फ्रेंचाइजी भी ऑक्शन या ड्रॉफ्ट से पहले चार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी। हालांकि, इस लीग में ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों की नीलामी होने की संभावना बेहद कम है। ड्रॉफ्ट या दूसरे तरीके से ही टीमें खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी। 

इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी हाल ही में आईपीएल 2022 के फाइनल के दौरान अहमदाबाद में मिले थे। छह टीमों का यह टूर्नामेंट सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद ही शुरू किया जाएगा। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि बीसीसीआई किसी भी दूसरी टी20 में अपने खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं देता है। बाकी देशों के खिलाड़ियों को भी इस लीग में खेलने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटी जनरल ने हाल ही में यह स्पष्ट किया कि किसी भी फ्रेंचाइजी से जुड़ने से पहले हर खिलाड़ी को अपने क्रिकेट बोर्ड से इस लीग में खेलने की अनुमति लेनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें