इंडियन प्रीमियर लीग का छठा संस्करण अपने पूरे शबाब पर है। इसकी दीवानगी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सर चढ़कर बोल रही है।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उत्तरी पूर्व इंग्लैंड के मशहूर शहर डार्लिंगटन में एक व्यक्ति चैनल बदलने पर इतना गुस्सा हो गया कि अपनी बीवी पर ही हमला कर दिया।
ब्रायन राइट नामक 72 वर्षीय यह व्यक्ति उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच मैच देख रहा था। कुछ देर के लिए वह घर से बाहर गया तो इसी बीच उसकी 30 वर्षीय बीवी ने चैनल बदल दिया।
जब वह दोबारा घर में घुसा तो चैनल चेंज देखकर अपना आपा खो बैठा और बीवी पर हमला कर दिया। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा जहां उसके खुद के बैरिस्टर ने कहा, ‘राइट आईपीएल का मैच देख रहे थे जो कि बेहद रोमांचक हो चुका था। वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गए और वापस आया तो चैनल बदला हुआ पाया। इस पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और बेहद अशोभनीय व्यवहार किया।’
राइट ने हालांकि बाद में अपनी गलती के लिए माफी मांग ली।