फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल का काउंटडाउन शुरू, सभी टीमों के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे, चेन्नई सहित कई टीमों ने किया अभ्यास

Tue, 15 Mar 2022 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकतर टीमों के खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां सभी लीग मैच खेले जाने हैं। वहीं चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद जैसी टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
आईपीएल शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच तीन दिन में खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई, चेन्नई सहित अधिकतर आईपीएल टीमों के खिलाड़ी मुंबई में अपने होटल पहुंच चुके हैं। यहीं आईपीएल 2022 के सभी लीग मैच खेले जाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और पहला मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल के बायो बबल का हिस्सा बनने से पहले हर खिलाड़ी को कम से कम तीन दिन क्वारैंटीन रहना होगा। ऐसे में बैंगलोर, मुंबई और राजस्थान सहित कई अधिकतर टीमों के खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं और फिलहाल क्वारैंटीन में हैं। तीन दिन का क्वारैंटीन पूरा करने के बाद सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बनेंगे। कुछ खिलाड़ी सीधे मैच खेलकर आ रहे हैं और पहले से बायो बबल में थे, उन्हें सिर्फ एक टेस्ट के बाद बबल के अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। 

चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद का अभ्यास शुरू
आईपीएल 2022 के शुरुआत में अभी लगभग 10 दिन का समय बचा है, लेकिन चेन्नई, हैदराबाद और राजस्थान जैसी टीमों ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। गुजरात की टीम ने भी आईपीएल से पहले ट्रेनिंग सेशन रखा था। युवा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं और टीम में मौका मिलने पर कमाल करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन



शुरुआती मैचों में नहीं होंगे कई विदेशी खिलाड़ी
आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में कई विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें फिलहाल अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही हैं और उनके विदेशी खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। इनकी जगह युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें