फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: पति स्टार्क की रिकॉर्ड कमाई पर एलिसा हीली का बयान- यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा

Thu, 21 Dec 2023 10:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अप्रैल 2016 में स्टार्क से विवाह करने वाली एलिसा ने कहा, ‘देखिए, जो है वो है। स्टार्क के लिए यह शानदार लम्हा है। यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और संभवत: उनके चुने हुए विकल्पों का भी जिसमें उसने पिछले आठ साल में अपने देश को प्राथमिकता दी।’
 
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क और एलीसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने बुधवार को कहा कि उनके पति और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल में रिकॉर्ड अनुबंध के हकदार थे क्योंकि उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने दुबई में मंगलवार को हुई नीलामी में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन


अप्रैल 2016 में स्टार्क से विवाह करने वाली एलिसा ने कहा, ‘देखिए, जो है वो है। स्टार्क के लिए यह शानदार लम्हा है। यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और संभवत: उनके चुने हुए विकल्पों का भी जिसमें उसने पिछले आठ साल में अपने देश को प्राथमिकता दी।’

स्टार्क द्वारा इतिहास रचने के तुरंत बाद हीली का बीयर पीते और चेहरे के भावों के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसे ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान ने बकवास बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं असल में जिम में थी। बीयर के बारे में नहीं सोच रही थी, कड़ी मेहनत कर रही थी और यह सब होते हुए देख रही थी। यह उनके और पैट (कमिंस) के लिए एक अद्भुत दिन था।’
विज्ञापन


एलिसा और स्टार्क नौ बरस की उम्र में मिले थे और दोनों ने विकेटकीपर के रूप में शुरुआत की। स्टार्क बाद में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ बने जबकि एलिसा सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। एलिसा को हाल में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया और यहां भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट कप्तान के रूप में उनका पहला टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें