फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: पहली बार देश के बाहर नीलामी, टीमों की राशि में बढ़ोतरी; जानें किस फ्रेंचाइजी के पास कितने रुपये

Fri, 27 Oct 2023 06:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Auction 2024: खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 15 नवंबर तक का समय है। 15 नवंबर तक उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को हो सकती है। इस बार दुबई में नीलामी के होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो आईपीएल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब खिलाड़ियों की बिक्री विदेश में होगी। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी का नौ दिसंबर को आयोजित होने की उम्मीद है। इस बारे में बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से बोर्ड के एक पदाधिकारी ने कहा, "यह अब 10 टीमों की आईपीएल नीलामी है और एक ही पांच सितारा होटल में सैकड़ों कमरे प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसमें फ्रेंचाइजी के कई सदस्यों, विभिन्न बीसीसीआई अधिकारियों, संचालन टीम, प्रसारण दल के सदस्य रह सकते हैं। यही कारण है कि दुबई पसंदीदा स्थल है।'' आगामी नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा। यह पिछले वर्ष से पांच करोड़ रुपये अधिक है।

आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की तारीख
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 15 नवंबर तक का समय है। 15 नवंबर तक उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा।

किस टीम के पास कितने रूपये
फ्रेंचाइजी पिछले साल की बची राशि पांच करोड़ जोड़ने पर राशि
पंजाब किंग्स 12.20 करोड़ रुपये 17.20 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 6.55 करोड़ रुपये 11.55 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स  4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3.55 करोड़ रुपये 8.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 3.35 करोड़ रुपये 8.35 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.75 करोड़ रुपये 6.75 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स 1.65 करोड़ रुपये 6.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.05 करोड़ रुपये 5.05 करोड़ रुपये
विज्ञापन

पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
मिनी नीलामी में भी होती है पैसों की बारिश
मिनी नीलामी एक दिन में समाप्त हो जाएगी। हर चार साल में एक बार होने वाली दो दिन की मेगा नीलामी की तुलना में मिनी नीलामी में कुछ सबसे महंगी खरीदारी हुई है। खासकर विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। 2023 सीजन से पहले इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें पिछले साल दिसंबर में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

स्टार्क और कमिंस जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कई प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के आगामी नीलामी में शामिल होने की संभावना है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह आठ साल के अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के भी बोली लगाने के लिए अपना नाम पेश करने की संभावना है, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल नहीं खेला था। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जे, इंग्लैंड क्रिस वोक्स, एलेक्स हेल्स और सैम बिलिंग्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें