अमर उजाला
Fri, 27 October 2023
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने एक बार फिर से 2011 के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है
गुरुवार को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में कमेंट्री करते हुए गंभीर ने कहा कि कप्तान अकेले विश्व कप नहीं जिता सकता। इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड की टीम का उदाहरण दिया
गंभीर ने कहा कि अगर टीम परफॉर्म नहीं करती तो कप्तान अकेले विश्व कप नहीं जिता सकता। गंभीर इससे पहले भी कई बार धोनी पर निशाना साध चुके हैं
वीडियो में गंभीर कहते हैं- एक सवाल है। जितने भी दर्शक देख रहे हैं ये, अगर कप्तान ही आपको विश्व कप जिता सकता तो फिर जोस बटलर इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता पाते
गंभीर ने कहा- बटलर यह विश्व कप इंग्लैंड को क्यों नहीं जिता पाए? वह विश्व कप इसलिए नहीं जिता पाए क्योंकि बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए, गेंदबाजों ने विकेट नहीं लिए
गंभीर ने कहा- तो इसलिए अगर टूर्नामेंट को जीतने को श्रेय सिर्फ एक ही व्यक्ति को जाएगा तो बाकी जो 14 खिलाड़ी हैं उन पर क्या बीतेगी? अगर कप्तान ही वर्ल्ड कप जिता पाता तो जोस बटलर कर पाते
धोनी के बटलर वाले बयान को लेकल सोशल मीडिया पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस गंभीर पर निशाना साध रहे हैं
This browser does not support the video element.
उन्होंने कहा कि गंभीर ने इंग्लैंड जैसी स्थिति को उदाहरण के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 12 साल तक इंतजार किया
मोहम्मद रिजवान से भिड़े मार्को यानसेन