फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2024: नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इनमें 214 भारतीय; जानें किस टीम के पास है कितनी राशि

Mon, 11 Dec 2023 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया भर के 333 खिलाड़ियों के नाम तय हुए हैं। नीलामी में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं। इस बार नीलामी का आयोजन दुबई में किया जाएगा। 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे यह शुरू होगी।
विज्ञापन


शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।

दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में ये खिलाड़ी
भारत के हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव ने दो करोड़ रुपये के सर्वोच्च बेस प्राइस में अपना नाम रखा है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के अलावा पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश इंगलिश, जोश हेजलवुड और सीन एबॉट भी इसी ब्रैकेट में हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक क्रिस वोक्स, जेम्स विंस, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, डेविड विली और बेन डकेट ने भी इस लिस्ट में अपना नाम डाला है। दक्षिण अफ्रीका के रीलो रूसो, रसी वान डर डुसेन, गेराल्ड कोएत्जी के अलावा न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और बांग्लादेश के मुस्तफिजूर रहमान भी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में हैं।
विज्ञापन


किस टीम के पास कितनी राशि और जगह
टीम पर्स में राशि (करोड़ रुपये) जगह खाली विदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स 31.4 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 28.95 9 4
गुजरात टाइटंस 38.15 8 2
कोलकाता नाइटराइडर्स 32.7 12 4
लखनऊ सुपरजाएंट्स 13.15 6 2
मुंबई इंडियंस 17.75 8 4
पंजाब किंग्स 29.1 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23.15 6 3
राजस्थान रॉयल्स 14.5 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 34 6 3
कुल 262.95 77 30
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें