फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Auction: कब और कहां होगी नीलामी, कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, जानें सबकुछ

Thu, 18 Feb 2021 08:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल 2021 नीलामी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस हफ्ते मिनी ऑक्शन यानी खिलाड़ियों की छोटी नीलामी होनी है। कम से कम पांच से छह घंटे तक चलने वाली पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में खत्म होनी है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक टूर्नामेंट के शुरू होने की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना अप्रैल के दूसरे हफ्ते से पहले की भी नहीं है क्योंकि 28 मार्च तक को इंग्लैंड का भारत दौरा ही चलेगा। लगभग दो माह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को भरपूर आराम दिया जाना भी जरूरी है।

विज्ञापन

कब-कहां और कितने बजे से शुरू होगी नीलामी?

18 फरवरी यानी गुरुवार को चेन्नई में खिलाड़ियों की मंडी सजने वाली है, जिसका प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल मालिकों का कोरोना टेस्ट भी होगा, सभी को दो RT-PCR निगेटिव टेस्ट जमा करने होंगे।

 

ऐसे देखें नीलामी का लाइव प्रसारण

स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल में पूरी नीलामी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी आप खिलाड़ियों को बिकते देख सकते हैं। पल-पल की अपडेट और नीलामी से जुड़ी सभी दिलचस्प बातें आपको amarujala.com में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

किसके जेब में कितने पैसे?

61 खाली जगहों के लिए 292 खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे। हालांकि रजिस्ट्रेशन 1114 क्रिकेटर्स ने करवाया था। हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे दो भारतीय क्रिकेटर्स ने ही अपना बेस प्राइज सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है। 
  1. चेन्नई सुपरकिंग्स 19.9 करोड़
  2. मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़
  3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35.4 करोड़
  4. सनराइजर्स हैदराबाद 10.75 करोड़
  5. दिल्ली कैपिटल्स 13.4 करोड़
  6. किंग्स इलेवन पंजाब 53.2 करोड़
  7. राजस्थन रॉयल्स 37.85 करोड़
  8. कोलकाता नाइटराइडर्स 10.75 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें