18 फरवरी यानी गुरुवार को चेन्नई में खिलाड़ियों की मंडी सजने वाली है, जिसका प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल मालिकों का कोरोना टेस्ट भी होगा, सभी को दो RT-PCR निगेटिव टेस्ट जमा करने होंगे।
स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल में पूरी नीलामी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी आप खिलाड़ियों को बिकते देख सकते हैं। पल-पल की अपडेट और नीलामी से जुड़ी सभी दिलचस्प बातें आपको
amarujala.com में भी देखने को मिलेगा।
61 खाली जगहों के लिए 292 खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे। हालांकि रजिस्ट्रेशन 1114 क्रिकेटर्स ने करवाया था। हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे दो भारतीय क्रिकेटर्स ने ही अपना बेस प्राइज सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है।
- चेन्नई सुपरकिंग्स 19.9 करोड़
- मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35.4 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद 10.75 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स 13.4 करोड़
- किंग्स इलेवन पंजाब 53.2 करोड़
- राजस्थन रॉयल्स 37.85 करोड़
- कोलकाता नाइटराइडर्स 10.75 करोड़