फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो जीतेगा उसे ही मिलेगा फाइनल का टिकट

Thu, 26 May 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
बतौर कप्तान और ओपनर पूरे रंग में चल रहे डेविड वॉर्नर की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद के पास गुजरात लॉयंस को शुक्रवार को आईपीएल -9 के अहम क्वॉलिफायर 2 में भी हरा उसके खिलाफ जीत की हैट्रिक के साथ फाइनल में स्थान पाने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन


वॉर्नर और शिखर धवन की इस आईपीएल की सबसे कामयाब सलामी जोड़ी और मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की धारदार स्विंग गेंदबाजी के बूते हैदराबाद ने गुजरात लॉयंस को पहले उसके घर राजकोट में दस विकेट से और फिर हैदराबाद में पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। लीग में मिली इन दोनों जीतों की बदौलत हैदराबाद लीग में टॉप पर रही गुजरात लॉयंस के खिलाफ मनोवैज्ञानिक लाभ की स्थिति में उतरेगी। हैदराबाद के चतुर मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर पर  फिर गुजरात को सस्ते में समेट कर अपनी टीम की नैया पार लगाने का दारोमदार रहेगा। 

गुजरात लॉयंस ने क्वॉलिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) से हारने के बावजूद गजब का जीवट दिखाया था। ऐसे में हैदराबाद के सलामी जोड़ी ही नहीं बल्कि मध्यक्रम में युवराज और मोएसेस हेनरिक्स तक को गुजरात के शेरदिल मध्यम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी, अपनी धीमी गेंद से धुरधंर बल्लेबाजों को छकाने का दम रखने वाले डवेन ब्रावो और स्विंग के माहिर प्रवीण कुमार से खासतौर पर चौकस रहने की जरूरत है। कुलकर्णी ने इस आईपीएल के सबसे कामयाब बल्लेबाज विराट कोहली , तूफानी क्रिस गेल, लोकेश राहुल और सचिन बेबी को क्वॉलिफायर में आनन-फानन में आउट कर दिया था।
विज्ञापन


वॉर्नर और धवन की सलामी जोड़ी अब तक मौजूदा सीजन में इस लीग के सभी 15 मैचों में हैदराबाद की पारी का आगाज कर कुल सबसे ज्यादा 1159 रन बना कर उसकी कई शानदार जीत की सूत्रधार रही है। सबसे खास बात है कि इस सलामी जोड़ी ने गुजरात के खिलाफ कम स्कोर वाले अपने दोनों लीग में मैचों में भी कामयाब प्रदर्शन कर हैदराबाद को जीत दिलाने अहम भूमिका निभाई थी।

सोने पर सुहागा यह है कि हैदराबाद के विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह, हेनरिक्स, नमन ओझा के  साथ बेन कटिंग भी रंग में आ गए हैं। यही हैदराबाद को मध्यक्रम और मिडलओवरों में मजबूत देते हैं।
 
विज्ञापन

फिंच, रैना और मैकुलम के भरोसे गुजरात लायंस

सुरेश रैना
वहीं, गुजरात लायंस के शीर्ष क्रम में एरोन फिंच, डवेन स्मिथ, ब्रेंडन मैकुलम, दिनेश कार्तिक और कप्तान सुरेश रैना ने सभी ने अब तक तीन-तीन सौ से ज्यादा रन सहित कुल करीब 1700 रन बनाए हैं। इनमें हैदराबाद के खिलाफ खासतौर केवल कप्तान सुरेश रैना और एरोन फिंच ही अर्धशतक जमा पाए हैं।

मौजूदा सीजन के सबसे कामयाब गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (21 विकेट) ने खुद बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी करने  के साथ हैदराबाद के अपने साथी युवा तेज गेंदबाजों बरिंदर सरां (13 विकेट), मुस्ताफिजर रहमान (16 विकेट) और मोजेज हेनरिक्स (12 विकेट) को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्रेरित किया है।

गुजरात के ड्वेन स्मिथ, एरोन फिंच, ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान सुरेश रैना जैसे गुजरात के शेरों को हैदराबाद स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर और घातक यॉर्कर फेंकने में माहिर बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान के खिलाफ जोश के साथ होश भी दिखाना होगी।
 
भुवी और मुस्ताफिजुर ने गुजरात के मैकुलम, फिंच और ड्वेन स्मिथ को शुक्रवार को भी सस्ते में आउट कर दिया तो फिर हैदराबाद की जीत की राह आसान हो जाएगी।  वहीं धवल कुलकर्णी, ब्रावो और प्रवीण कुमार जैसे तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति ने यदि हैदराबाद के वॉर्नर और धवन की सलामी जोड़ी के साथ शीर्ष क्रम में युवराज और हेनरिक्स और हुड्डा को सस्ते में आउट कर दिया तो फिर गुजरात की टीम बाजी पलटते हुए अहम क्वॉलिफायर 2 जीत फाइनल में जगह बना लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें