फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में भारतीयों को निशाना बनाकर हमला, दिल्ली हत्याकांड का असर

Thu, 26 May 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : ANI
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली में कांगो के एक छात्र की हुई निर्मम हत्या का असर अब कांगो में भी दिखाई देने लगा है। कांगो में कुछ भारतीयों के दुकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया है जिसमें कई भारतीय जख्मी हो गए। इसे दिल्ली में हुए कांगो के छात्र की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Some shops of Indians in Congo attacked and some Indians have been injured,possibily in reaction to murder of Congolese student in Delhi:MEA — ANI (@ANI_news) May 26, 2016
भारतीयों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में है। मंत्रालय ने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है।
विज्ञापन
Our Embassy in Congo in touch with local authorities&as of now things have calmed down.India's relations with Congo go back many years: MEA — ANI (@ANI_news) May 26, 2016
इस दौरान विदेश मंत्रालय ने सरकार की ओर से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि भारत और कांगो के बीच कई साल पुराना संबंध है और अफ्रीका के हजारों छात्र हर साल यहां पढ़ने आते हैं जिनकी सौ फीसदी सुरक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी भारत में पढ़ रहे अफ्रीकी छात्रों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था। यह हमला उनके आश्वासन के अगले दिन ही किया गया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

सुषमा स्वराज ने भी दिया था आश्वासन - फोटो : PTI
दरअसल रविवार को वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ में विदेशी नागरिक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सड़क पर वह चिल्लाता रहा, मगर उसकी सहायता करने के लिए कोई सामने नहीं आया। कुछ लोग उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर उसका सिर कुचल दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। विदेशी की पहचान कांगो निवासी मासोनडा केटाडा ओलिवर (25) के रूप में हुई थी।

हमले के आरोपियों में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे सूचना मिली थी कि किशनगढ़ में सीएनजी पंप के पास एक विदेशी नागरिक के साथ झगड़ा हो रहा है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक पीसीआर वैन घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जा चुकी है। पुलिस जब ट्रॉमा सेंटर पहुंची तो पता लगा कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। विदेशी की पहचान कांगो निवासी मासोनडा केटाडा ओलिवर (25) के रूप में हुई। वह कोटला मुबारकपुर में किराये पर रहता था और किशनगढ़ में किसी से मिलने आया था।

पुलिस को जांच में पता लगा कि तीन आरोपी वार्ड नंबर-दो महरौली निवासी मोबिन आजाद सैफी, छतरपुर निवासी मुकेश और महरौली निवासी प्रकाश उर्फ मौसा ने ओलिवर की हत्या की है। झगड़ा एक ही ऑटो को किराये पर लेने को लेकर हुआ था। कहासुनी हुई तो आरोपियों ने ओलिवर को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनसे भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। ओलिवर मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें