फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली हार का बदला और जीत की लय हासिल करना चाहेंगे SRH

Fri, 29 Apr 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ पराजित हो गई लेकिन शनिवार को वह रॉयल चैंलेजर्स बंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर फिर जीत की लय हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में आरसीबी की टीम जीतने में सफल रही थी लेकिन एक टीम के तौर पर उसके बाद हैदराबाद की टीम ने काफी सुधार किया है। हैदराबाद की टीम के छह मैचों में छह अंक हैं जिसमें तीन जीत और इतने ही हार दर्ज हैं।

यद्यपि हैदराबाद ने अपने पहले दो मुकाबले बंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गंवाए थे लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मुकाबले मुंबई, गुजरात और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीते। पिछले मुकाबले में पुणे की टीम ने उसे वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ-लुइस नियम से 34 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


हैदराबाद की टीम पुणे के खिलाफ आठ विकेट पर 118 रन ही बना पाई लेकिन शिखर धवन ने अच्छी पारी खेली। कप्तान डेविड वार्नर शून्य पर आउट हो गए थे और उसके बाद आदित्य तारे, इयोन मोर्गन, दीपक हुड्डा और मोएसिस हेनरिक्स भी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। निचले क्रम में भुवनेश्वर कुमार ने बल्ले से अच्छा योगदान किया था।

फिट होने के बाद वापसी करने वाले हैदराबाद के गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि कुछ मैच खराब होते हैं और यह किसी भी टीम के साथ होता है। हम अपनी गलतियों में सुधार कर आगे बढ़ना चाहेंगे। टीम की गेंदबाजी में नेहरा के अलावा भुवनेश्वर, मुस्ताफिजुर रहमान, बिपुल शर्मा और ऑलराउंडर हेनरिक्स हैं।

दूसरी ओर आरसीबी अपनी सही लय पाने की कोशिश में है। उसके पांच मैचों में 2 जीत के साथ महज चार अंक हैं। हालांकि उसकी बल्लेबाजी में कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के होते बड़ी मजबूती है लेकिन उसके गेंदबाज क्लिक नहीं कर पा रहे। वहीं हैदराबाद की टीम ने 6 में से 3 मैच में जीत हासिल की है।
Trending Videos
विज्ञापन

केकेआर से हिसाब चुकता करने को दिल्ली बेहतर तैयार

गौतम गंभीर
दिल्ली डेयरडेविल्स के जांबाज नौजवान खिलाड़ियों में मेंटर राहुल द्रविड़ यह विश्वास भरने में कामयाब रहे हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के हाथों उसी के घर में हारने के बाद द्रविड़ के इसी विश्वास और कप्तान जहीर खान की मार्गदर्शन में दिल्ली ने आईपीएल-9 में शानदार प्रदर्शन कर जीत की हैट्रिक पूरी की।

दिल्ली की कश्ती अपने घर में पिछले मैच में टॉप पर चल रही गुजरात लॉयंस के खिलाफ आखिरी ओवर में किनारे के एकदम करीब आकर डूब गई थी। गुजरात के हाथों इस हार के बावजूद क्रिस मॉरिस के बल्ले और गेंद से जांबाज प्रदर्शन से दिल्ली के हौसले बुलंद हैं।

दिल्ली शनिवार को अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर केकेआर के हाथों उसके घर में मिली हार का हिसाब चुकता करने को बेहतर ढंग से तैयार दिखती है। यह मैच चूंकि शाम को खेला जाएगा इसलिए औस से बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना ही पसंद करेगी।

केकेआर को मुंबई इंडियंस ने उसके घर में शिकस्त देने के बाद अपने ही मैदान पर बृहस्पतिवार रात बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर के बाकी रहते करारी शिकस्त दी। मुंबई के हाथों मिली इस हार से केकेआर के हौसले पस्त होंगे। दिल्ली को जीतना है तो पॉवरप्ले में उसे बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करनी होगी। दिल्ली के  लेग स्पिनर अमित मिश्रा और ताहिर इमरान मिडल ओवरों में उसके तुरुप के इक्के होंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें