फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई को चुनौती देने को तैयार कोलकाता नाइटराइडर्स

Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
स्टार स्पिनर सुनील नारायण की मौजूदगी और आईपीएल के नौवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स के पास बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन


नारायण अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश चले गए थे लेकिन वह सोमवार को फिर से केकेआर से जुड़ गए हैं। नारायण के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद ही वह केकेआर से जुड़े हैं। हालांकि सुनील अंतिम एकादश में शामिल होंगे की नहीं। इस पर फैसला अभी बाकी है।

टूर्नामेंट में दिल्ली को 9 विकेट से हराकर केकेआर ने काफी अच्छी शुरुआत की है। आंद्रे रसेल, ब्रैड हॉग, जॉन हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि कप्तान गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही है। उसे पहले ही मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स से 9 विकेट से शिकस्त मिली। मुंबई की ओर से हरभजन सिंह, लेंडर सिमंस और जोस बटलर ने उम्दा प्रदर्शन किया। मुंबई को अगर बुधवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी है, तो उसे अपने गेंदबाजी क्रम में सुधार करना होगा। 

संभावित टीमें:
कोलकाता नाइटराइर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कुलदीप यादव, मनीष पांडेय, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, शेल्डन जैक्सन, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, यूसुफ पठान, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, ब्रेड हॉग, क्रिस ल्योन, मोर्ने मोर्कल, शाकिब अल हसल, जयदेव उनादकट, अंकित सिंह राजपूत, जॉन हेस्टिंग्स, जेसन होल्डर, कोलिन मुनरो, राजगोपाल सतीश, मनन और अजय शर्मा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, कीरोन पोलार्ड, कोरे एंडरसन, लसिथ मलिंगा, लेंडर सिमंस, मिचेल मैक्लाघन, मर्चेंट डे लांगे, टिम सोथी, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, श्रेयस गोपाल, नाथु सिंह, जगदीश सुचित, अंबाती रायडू, अक्षय वखारे, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, किशोर कामथ, कृनाल पांड्या, नीतीश राणा और सिधेश लाड।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें