फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को बतौर कोच दिए सवा करोड़ रुपये

Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन
'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़ इस समय बीसीसीआई की दो टीमों को कोचिंग दे रहे हैं जिसके लिए बोर्ड ने उन्हें सवा करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया है। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2013-14 के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि का आयकर के रूप में भुगतान किया है। बीसीसीआई ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर दिखाए गए खर्च में बताया है कि बोर्ड ने 2.74 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स के रूप में भी चुकाए हैं।

भारत की अंडर-19 टीम और ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ को 1.30 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। इसके अलावा असम क्रिकेट एसोसिएशन को 2014-15 के लिए अपनी वार्षिक बकाया राशि में से 3.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह बंगाल क्रिकेट संघ को 6.75 करोड़ दिए गए हैं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को अंडर-23 सी के नायडू ट्रॉफी के लीग एवं नॉकआउट मैच कराने के एवज में 29.22 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बीसीसीआई ने तीन आईपीएल फ्रेंचाइचियों को सीजन-9 के लिए अग्रिम भुगतान किया है जिनमें किंग्स इलेवन पंजाब को 21.90 करोड़, मुंबई इंडियंस को 22.90 करोड़ और दिल्ली डेयरडेविल्स को 22.90 करोड़ की राशि दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें