फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दो देशों में हो सकता है आईपीएल

Sat, 04 Jan 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सातवां संस्करण कहां पर खेला जाएगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस बार यह दो देशों में कराया जाए।
विज्ञापन


आईपीएल टूर्नामेंट अप्रैल-मई में देश के कई शहरों में खेला जाता है लेकिन इस बार देश में उस समय आम चुनाव का माहौल होगा इसलिए हो सकता है कि सुरक्षा कारणों से सरकार टूर्नामेंट के आयोजकों को इसकी इजाजत न दे।

यही कारण है कि बीसीसीआई आईपीएल को दो भागों में करा सकती है पहला देश और दूसरा विदेश में। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि भारत के साथ दूसरा सहमेजबान कौन सा देश होगा।
विज्ञापन


भारत के साथ सहमेजबान बनने की कतार में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इससे पहले 2009 में आईपीएल टूर्नामेंट देश में आम चुनाव के कारण दक्षिण अफ्रीका में कराए गए थे।
विज्ञापन


इस बार आईपीएल की नीलामी भी नए सिरे से होगी और यह अगले महीने फरवरी में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें