फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रविड़ के बाद कोहली ने भी की वही गलती, लगा जुर्माना

Wed, 10 Apr 2013 04:25 PM IST
बंगलुरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से हार का बदला जोरदार तरीके से ले तो लिया लेकिन उसके कप्तान कोहली को जुर्माना देना पड़ा।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को हुए मैच में धीमी गति से ओवर डालने के लिए विराट कोहली पर 20 हजार डालर का जुर्माना लगाया गया है।

लीग की ओर से जारी बयान के अनुसार मैच के बाद पता चला कि रायल चैंलेंजर्स बंगलोर आवश्यक गति से तीन ओवर पीछे चल रही थी।

विराट की आईपीएल आचार संहिता के अनुसार आईपीएल के इस सीजन में यह पहली गलती है इसी को मद्देनजर रखते हुए उन पर केवल 20 हजार डालर का जुर्माना लगाया गया है।

इससे पहले इस सीजन में राजस्थान रायल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ पर भी धीमी गति से ओवर के लिए 20 हजार डालर का जुर्माना लगाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें