आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी का आयोजन होना है। इससे पहले टीमों ने को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस समेत पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। बता दें कि, आईपीएल की शीर्ष परिषद ने फ्रेंचाइजियों को उनके छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय या विदेशी) और दो अनकैप्ड भारतीय शामिल हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है टीम
इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 की आईपीएल विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद पांच खिलाड़ियों को मोटी रकम खर्च करे रिटेन कर सकती है। फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। वहीं, 2024 में टीम की कप्तानी संभालने वाले पैट कमिंस को 18 करोड़ रुपये में रिटेन करने की संभावना है। इनके अलावा भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को भी रिटेन किया जा सकता है जिन्होंने पिछले संस्करण में 484 रन और दो विकेट हासिल किए थे। उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एसआरएच ट्रेविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन करने की तैयारी में है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था।
इन खिलाड़ियों को कितनी रकम मिल सकती है
- फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर से पहले सौंपनी है लिस्ट
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर सकते हैं। पिछले सीजन में टीम ने उनकी अगुआई में फाइनल तक का सफर तय किया था। मालूम हो कि आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की है।