स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, 'बिना पुलिस सुरक्षा के 65 हजार दर्शकों की भीड़ का प्रबंधन नामुमकिन हो जाएगा। हमने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है।' पिछले साल भी रामनवमी को होने वाले मैच केकेआर-राजस्थान का कार्यक्रम बदला गया था। केकेआर और लखनऊ के बीच मैच में अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पहले घोषणा की थी कि रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में 20,000 से अधिक जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण पूरे राज्य में सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है।
Rohit Sharma: 'उसे अभी वनडे विश्व कप जीतना है', रोहित शर्मा के संन्यास के सवाल पर बचपन के कोच ने दिया जवाब
पिछले सीजन में रामनवमी पर सुरक्षा चिंताओं के कारण केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच भी पुनर्निर्धारित किया गया था। 2025 का आईपीएल सीजन 22 मार्च को ईडन गार्डेंस में शुरू होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन केकेआर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पाटनी परफॉर्म करती दिख सकती हैं।
IPL 2025: 'वह बल्लेबाजी विभाग की कप्तानी करें', आईपीएल से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दी खास सलाह
इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, 'यह एक बड़ा मैच है, जिसके लिए टिकटों की पूरी मांग है। ईडन गार्डन्स लंबे समय के बाद उद्घाटन समारोह की मेजबानी करने जा रहा है।'