फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RR: रियान पराग ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में श्रेयस को पीछे छोड़ा; कोहली-रैना के क्लब में शामिल

Sun, 23 Mar 2025 04:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस मैच में हैदराबाद नए कप्तान रियान पराग की अगुआई में खेलने उतरी है। इसी के साथ स्टार बल्लेबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले चौथे युवा कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच 18वें सत्र का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद नए कप्तान रियान पराग की अगुआई में खेलने उतरी है। इसी के साथ स्टार बल्लेबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले चौथे युवा कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhoni on Retirement: 'व्हीलचेयर पर भी होऊंगा तो वो मुझे घसीट लेंगे', संन्यास के सवाल पर धोनी ने क्यों कहा ऐसा?

संजू सैमसन की जगह कमान संभाल रहे पराग
इस मैच में रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन की जगह कप्तान बनाया गया है। दरअसल, सत्र की शुरुआत से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज की अंगुली की सर्जरी हुई थी। उन्हें पूरी तरह फिट होने में वक्त लगेगा। इसलिए शुरुआती तीन मैचों के लिए रियान पराग को टीम की कमान सौंपी गई है। 

अय्यर को पीछे छोड़ा
इसी के साथ 23 वर्षीय बल्लेबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में किसी भी टीम का नेतृत्व करने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पू्र्व कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, पराग 23 साल 133 दिन की उम्र में हैदराबाद का नेतृत्व करने उतरे हैं जबकि अय्यर ने 23 साल 142 दिन की आयु में पहली बार केकेआर की कमान संभाली थी। 

कोहली के नाम ये रिकॉर्ड
आईपीएल में किसी भी टीम का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2011 में 22 वर्ष 187 दिन की उम्र में आरसीबी की अगुआई की थी। दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं जबकि तीसरे कप्तान सुरेश रैना हैं।

आईपीएल के सबसे युवा कप्तान

खिलाड़ी  उम्र वर्ष
विराट कोहली 22 वर्ष 187 दिन 2011
स्टीव स्मिथ 22 वर्ष 344 दिन 2012
सुरेश रैना 23 वर्ष 112 दिन 2010
रियान पराग 23 वर्ष 133 दिन 2025*
श्रेयस अय्यर 23 वर्ष 142 दिन 2018

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी से मिली हार के बाद कप्तान रहाणे ने इस तरह बढ़ाया केकेआर का हौसला, जानें क्या कहा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें