पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों में शुमार रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स ने नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। बुधवार को पंजाब किंग्स ने इसका एलान किया। अब पंजाब की टीम आईपीएल 2025 में एक नए कोच के साथ उतरेगी। पोंटिंग आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे थे। दो महीने पहले ही पोंटिंग ने दिल्ली का साथ छोड़ा था और अब उन्हें पंजाब ने अपने साथ जोड़ लिया। पोंटिंग सात सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे। उनकी देखरेख में दिल्ली की टीम 2020 आईपीएल में फाइनल तक पहुंची थी।
विज्ञापन
2 of 7
पंत और पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग के सात साल के कार्यकाल के बाद पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया था। टीम को अपने कार्यकाल में एक भी खिताब नहीं दिला पाने के कारण उन्हें इस फ्रेंचाइजी से अलग होना पड़ा। पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के साथ 2028 तक चार साल का अनुबंध किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट में पोंटिंग ने कोचिंग स्टाफ पर उनका पूरा नियंत्रण होने की मांग की है। हालांकि पिछले साल की पंजाब की कोचिंग यूनिट की स्थिति पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। पिछले साल ट्रेवर बेलिस (मुख्य कोच), संजय बांगड़ (क्रिकेट विकास के प्रमुख), चार्ल लैंगवेल्ट (तेज गेंदबाजी कोच) और सुनील जोशी (स्पिन-गेंदबाजी कोच) शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 7
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
पोंटिंग पिछले सात सीजन में पंजाब किंग्स के छठे मुख्य कोच होंगे। पीबीकेएस का 2024 सीजन निराशाजनक रहा था और टीम नौवें स्थान पर रही थी। 2014 में आईपीएल उपविजेता रहने के बाद से यह टीम कभी आईपीएल प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाई है। पोंटिंग के लिए सबसे अहम 2025 सीजन से पहले रिटेंशन के लिए खिलाड़ियों की पहचान करना होगा।
4 of 7
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में हर्षल पटेल (2024 पर्पल कैप विजेता), अनकैप्ड भारतीय प्रतिभा शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के साथ-साथ अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा और राहुल चाहर जैसे कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं। पंजाब की टीम में कुछ शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इनमें इंग्लैंड के सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
पोंटिंग की आईपीएल यात्रा कोलकाता नाइट राइडर्स और बाद में मुंबई इंडियंस के साथ एक खिलाड़ी के रूप में शुरू हुई थी। वह मुंबई इंडियंस के कप्तान भी रह चुके हैं। बाद में उन्हें वहां का कोच बनाया गया। 2018 से 2023 तक दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में पोंटिंग ने टीम को लगातार तीन प्लेऑफ में पहुंचाया। 2020 में टीम ने आईपीएल इतिहास का अपना पहला फाइनल खेला।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग एक बेहद अनुभवी कोच हैं। उनके क्रिकेटिंग माइंड को सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है।पोटिंग की देखरेख में ही इस साल अमेरिकी मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम चैंपियन बनी थी। पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, 'हम अगले चार सत्रों के लिए अपनी टीम का मार्गदर्शन करने और निर्माण करने के लिए रिकी के साथ जुड़ने से खुश हैं। उनका अनुभव हमें एक ऐसी टीम विकसित करने में मदद करेगा जो ऑन-फील्ड सफलता प्रदान कर सके। अंतरराष्ट्रीय कोचिंग में उनकी सलाह इस साल होने वाले ऑक्शन से पहले सही प्रतिभा की पहचान करने में अहम साबित होंगे। क्रिकेट को विकसित करने की उनकी क्षमता और नेतृत्व कौशल हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'
वहीं, पोंटिंग ने कहा, 'मैं पंजाब किंग्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे नया मुख्य कोच बनने का मौका दिया। मैं इस नई चुनौती को स्वीकार करने के लिए उत्साहित हूं। मैंने आगे के रास्ते के बारे में टीम मालिकों और प्रबंधन के साथ बहुत अच्छी बातचीत की और मैं टीम के लिए अपने दृष्टिकोण को बताना वाकई दिलचस्प था। हम सभी उन फैंस को खुश होने का मौका देना चाहते हैं जो वर्षों से फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं और हम वादा करते हैं कि वे आगे चलकर पंजाब किंग्स को बहुत अलग नजरिये से देखेंगे।'