फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी, आईपीएल की आखिरी 10 पारियों में सिर्फ एक बार बनाया 20+ स्कोर

Mon, 31 Mar 2025 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैरानी की बात यह है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल की पिछली 10 पारियों में सिर्फ 141 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सिर्फ एक बार 20 से ज्यादा रन (पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली) बनाए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। इस सत्र में हिटमैन अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इससे पहले गुजरात के खिला आठ रन बनाए थे जबकि चेन्नई के खिलाफ ओपनिंग मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक बार 20+ स्कोर बना सके रोहित
हैरानी की बात यह है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल की पिछली 10 पारियों में सिर्फ 141 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सिर्फ एक बार 20 से ज्यादा रन (पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली) बनाए। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रोहित को आंद्रे रसेल ने अपना शिकार बनाया। टी20 प्रारूप में वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज के खिलाफ रोहित ने 16 पारियों में 163.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए हैं। 

मुंबई ने केकेआर को आठ विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।
विज्ञापन

अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव
आईपीएल में यह मुंबई की केकेआर पर 24वीं जीत है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर एमाई ने 10वीं बार कोलकाता को मात दी है। 43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। दो अंक और 0.309 के नेट रन रेट के साथ मुंबई छठे पायदान पर पहुंच गई जबकि केकेआर 10वें स्थान पर लुढ़क गई। उनका खाते में दो अंक जरूर हैं लेकिन केकेआर का नेट रन रेट -1.428 हो गया। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर फिलहाल आरसीबी है जिसने अपने दोनों मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट भी +2.266 का है।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें