इस मैच में कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है। उन्होंने पावरप्ले में 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए हैं। यह उनका मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर है।
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का 12वां मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता की खराब शुरुआत हुई है। उन्होंने पावरप्ले में 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए हैं। यह उनका मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर है।
केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और केकेआर की आधी टीम महज 45 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई है। हार्दिक पांड्या ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर कोलकाता को पांचवां झटका दिया जो 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में केकेआर अपनी लय बरकरार रखने उतरी है जबकि पांच बार की विजेता मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है। केकेआर ने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। आज के मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
अश्विनी ने किया डेब्यू
मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ इस मैच के लिए पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया है। उन्होंने इसके साथ ही पुथुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है जिन्होंने अपने पहले मैच में प्रभावित किया था। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है जो अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान की जगह एकादश में शामिल हुए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट सब: एनरिक नॉर्त्जे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीथ सिसोदिया।