पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट