फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'टेंशन तो नीलामी में ही खत्म हो गई थी', LSG की हार पर PBKS ने कसा तंज, पंत को याद दिलाई उनकी बात

Wed, 02 Apr 2025 12:30 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-रवि बिश्नोई-प्रिंस यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। मंगलवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को उनके घर में हराकर सत्र की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का एक पुराना बयान सुर्खियों में आ गया जो उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दिया था। पंत ने एक शो में पंजाब किंग्स पर तंज कसा था, जिसका जवाब अब टीम ने दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने ढूंढा एक और सितारा, अश्विनी से लेकर बुमराह-हार्दिक के नाम भी शामिल
Trending Videos

पंत ने कही थी ये बात
आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से पहले लखनऊ की टीम के मालिक संजीव गोयनका ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में अपनी टीम के कप्तान का एलान किया था। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे। पंत से जब मेगा नीलामी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मुझे सिर्फ एक टेंशन हो गई थी और वो थी पंजाब। उनके पास सबसे बड़ा पर्स था, 112 करोड़ रुपये।' पंत ने आगे कहा- 'जब श्रेयस अय्यर को पंजाब ने खरीदा तब मुझे लगा कि मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकता हूं। नीलामी में कुछ भी हो सकता है इसलिए मैंने सिर्फ इंतजार करना बेहतर समझा और बस दुआ कर रहा था।' 

पंजाब किंग्स ने कसा तंज
अब लखनऊ को उनके घर में हराने के बाद पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत के इस बयान पर तंज कसा है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें श्रेयस अय्यर दिख रहे हैं। इसके साथ टीम ने लिखा- 'टेंशन तो नीलामी में ही खत्म हो गई थी।'

आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिके थे पंत 
पंत आईपीएल नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे। उन्होंने पिछले सीजन 446 रन बनाए थे, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पंत आईपीएल में किसी अन्य टीम के लिए खेलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब ने लगातार दूसरा मैच जीता
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 22 गेंदों के रहते पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य, चौथी बार सत्र में जीते शुरुआती दो मैच; मैच रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें