फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लखनऊ-बेंगलुरु, दिल्ली और पंजाब की निगाहें अपने पहले खिताब पर, क्या कप्तान बदलने से हो पाएंगे कामयाब?

Wed, 19 Mar 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चारों टीमों ने सिर्फ अपने कप्तान ही नहीं बदले हैं बल्कि टीम और कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। यह देखना होगा कि इन चारों टीमों का हर क्षेत्र में किया गया बदलाव रंग लाएगा या नहीं।
विज्ञापन
रजत, श्रेयस, अक्षर और ऋषभ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल-18 में खेल रही 10 में से छह टीमें ऐसी हैं, जिन्हें इस ट्रॉफी को जीतने का गौरव हासिल हो चुका है, लेकिन चार टीमें ऐसी हैं, जिन्हें अब तक खिताबी जीत नसीब नहीं हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अब तक आईपीएल नहीं जीता है। ये चारों टीमें इस बार नए भरोसे और नए कप्तान के दम पर पहली खिताबी जीत पर दांव लगाने उतर रही हैं।
विज्ञापन


चारों टीमों ने सिर्फ अपने कप्तान ही नहीं बदले हैं बल्कि टीम और कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। यह देखना होगा कि इन चारों टीमों का हर क्षेत्र में किया गया बदलाव रंग लाएगा या नहीं। इन चार में से तीन टीमें ऐसी हैं जो आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर खिताब से दूर रह गईं। इनमें आरसीबी तीन बार और दिल्ली-पंजाब की टीमें एक-एक बार फाइनल में पहुंची है। लखनऊ को फाइनल में भी प्रवेश नसीब नहीं हुआ है।

BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

पाटीदार लगाएंगे आरसीबी का बेड़ा पार
आरसीबी ने रजत पाटीदार के रूप में नया कप्तान चुना। उन्होंने मेंटर के रूप में दिनेश कार्तिक को अपने साथ जोड़ा है, जबकि गेंदबाजी कोच की भूमिका ओमकार साल्वी निभाएंगे। कोचिंग की जिम्मेदारी एंडी फ्लावर के ही जिम्मे हैं। आरसीबी ने इस बार अपने तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को जोड़ा है। दोनों पर उन्होंने 23.25 करोड़ की राशि खर्च की है। फिर विराट कोहली अपने कॅरिअर के अंतिम दौर में आरसीबी को पहला खिताब दिलाने में इस बार कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Rohit Sharma: 'उसे अभी वनडे विश्व कप जीतना है', रोहित शर्मा के संन्यास के सवाल पर बचपन के कोच ने दिया जवाब

लखनऊ को पंत-जहीर का साथ
लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को टीम का नया कप्तान बनाया है। उन्होंने केएल राहुल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंत लखनऊ के साथ पहले सत्र में शुरुआत में दबाव में होंगे। उनकी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी मयंक यादव, आवेश खान और मोहसिन खान की फिटनेस संदेह के घेरे में है। इसके बाद उनके बेड़े में मुख्य गेंदबाज आकाशदीप, शामार जोसेफ और रवि बिश्नोई ही बचते हैं। हालांकि लखनऊ के पास मेंटर के रूप में दिग्गज जहीर खान हैं। जस्टिन लेंगर हेड कोच की भूमिका में बरकरार रखे गए हैं।  
विज्ञापन

अक्षर और बदानी मिलकर बदलेंगे दिल्ली की किस्मत
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल के रूप में ऐसे ऑलराउंडर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी, जिसकी लोगों को कम उम्मीद थी। पोंटिंग की जगह हेमांग बदानी को उन्होंने नया हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन को उन्होंने मेंटर की जिम्मेदारी है। मैथ्यू मॉट्स सहायक कोच होंगे और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच होंगे। यही नहीं अनुभवी फॉफ डुप्लेसिस उनके उपकप्तान होंगे।

IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला

पंजाब का भरोसा श्रेयस-पोंटिग की जोड़ी
पंजाब किंग्स ने केकेआर को बीते वर्ष विजेता बनाने वाले श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी है। यही नहीं उन्होंने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए दिल्ली और मुंबई के पूर्व कोच रिकी पोंटिग को हेड कोच बनाया है। देखना होगा कि श्रेयस और पोंटिंग की जोड़ी पंजाब की किस्मत बदल पाती है या नहीं है। पंजाब ऐसी टीम है, जिसने प्रभसिमरन और शशांक को रिटेन रखते हुए बाकी पूरी टीम बदल डाली। उन्होंने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में राइट टू मैच कार्ड का उपयोग कर बरकरार रखा। लेग स्पिनर के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल की सेवाएं ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें