फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: केएल राहुल ने इस तरह लिए केविन पीटरसन के मजे, बैटिंग स्टांस और बोलने के ढंग की नकल की, देखें वीडियो

Fri, 28 Mar 2025 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल टीम-बॉन्डिंग इवेंट के दौरान मुस्कुराते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने पीटरसन के अंदाज की नकल भी की। इस पर खुद पीटरसन भी हंसी नहीं रोक सके। देखें वीडियो...
विज्ञापन
केएल राहुल और पीटरसन - फोटो : Twitter/Delhi Capitals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैच को मिस करने के बाद केएल राहुल 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ डीसी के दूसरे मैच में वापसी कर सकते हैं। पहले और दूसरे मैच के बीच छह दिन के अंतर की वजह से राहुल के पास मैच प्रैक्टिस करने के लिए काफी समय है। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में वह अपनी पुरानी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में आशुतोष शर्मा ने डीसी को एलएसजी पर रोमांचक जीत दिलाई थी। राहुल दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं और टीम बॉन्डिंग इवेंट के दौरान मजाक मस्ती भी करते नजर आए। उन्होंने टीम के मेंटर केविन पीटरसन पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन


राहुल टीम-बॉन्डिंग इवेंट के दौरान मुस्कुराते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने पीटरसन के अंदाज की नकल भी की। इस पर खुद पीटरसन भी हंसी नहीं रोक सके। उन्होंने डीसी मेंटर केविन पीटरसन के बैटिंग स्टांस और बोलने के स्टाइल की नकर साथी खिलाड़ियों का मनोरंजन किया। राहुल ने स्टांस की नकल करने के बाद वहां मौजूद खिलाड़ियों से पीटरसन के लहजे में पूछा, 'दोस्त, कोई अनुमान?' इस पर पीटरसन जोर-जोर से हंसने लगे।


IPL 2025: ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर और केकेआर के कप्तान रहाणे के बीच विवाद गरमाया, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

डीसी ने राहुल और अथिया को उनकी बेटी के जन्म पर एक भावुक कर देने वाले वीडियो के साथ बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में डीसी के बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ ने उन्हें 'मदर्स लैप बेबी स्विंग' एक्शन करके बधाई दी। वीडियो में खिलाड़ियों को खुशी जाहिर करते और गाने गाते भी देखा गया। पोस्ट पर राहुल ने कमेंट भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'यह वीडियो हमारे लिए बहुत मायने रखता है। बहुत-बहुत धन्यवाद।'

SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा
विज्ञापन

राहुल को मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2024 सीजन के अंत में फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ सार्वजनिक रूप से विवाद के बाद उन्हें रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। राष्ट्रीय टीम के वनडे और टेस्ट सेटअप में सफलतापूर्वक अपना स्थान हासिल करने के बाद विकेटकीपर सबसे छोटे प्रारूप में वापसी करने की कयास लगाए बैठे हैं।

राहुल ने भारत के 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने स्टंप के पीछे और बतौर फिनिशर शानदार काम किया था। चार पारियों में से वह तीन मौकों पर नाबाद रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 42 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें