फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला संगीत में हुई आलू-बैंगन की शादी, नई रीति को देख लोगों ने पकड़ा सिर, बोले- क्या पागलपन है

Fri, 28 Mar 2025 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Wedding Dance: क्या आपने कभी शादी में आलू-बैंगन का जश्न मनाते देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। इंटरनेट पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शादी के मंच पर सब्जियों के नाम पर बना गाना गाकर और उस पर धमाकेदार डांस करके कजिन्स ने महफिल लूट ली।
विज्ञापन
महिला संगीत में हुई आलू-बैंगन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @_pretty_moves_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का सजीन आते ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ जाती है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो ट्रेंड्स देखकर कभी-कभी पेट पकड़कर हंसने का मन भी होता खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन के जबर्दस्त डांस पर बने वीडियो खूब वायरल होते हैं। लोग अपनी शादी को यादगार और मजेदार बनाने के लिए नए-नए ट्रेंड्स अपनाते हैं, जिससे न केवल बाराती और रिश्तेदार बल्कि कभी-कभी पंडित जी तक के डांस वीडियो सुर्खियां बटोर लेते हैं। हालांकि, आज की यह वीडियो एक और नए मजेदार ट्रेंड्स पर बनी है। क्या आपने कभी शादी में आलू-बैंगन का जश्न मनाते देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। इंटरनेट पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शादी के मंच पर सब्जियों के नाम पर बना गाना गाकर और उस पर धमाकेदार डांस करके कजिन्स ने महफिल लूट ली।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,  "क्या आपकी आलू-बैंगन की शादी में भी ऐसा धमाल होने वाला है? अपने आलू-बैंगन को टैग करें।" वीडियो में हम देख सकते हैं कि कजिन्स दूल्हा-दुल्हन के दिन को खास बनाने के लिए बेहद क्रिएटिव डांस करते हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "भिंडी ढोलक लेकर आई, मिर्ची ने भी साड़ी पहनी, गोभी ने गहना पहना, कद्दू बन गए पंडित जी, सारे मिलकर नाचो जी।"


वीडियो बोटर रही हैं सुर्खियां
वीडियो में इस सब्जी संगती को लेकर न केवल लोग बल्कि कपल भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वह शर्माते हुए अपने चेहरे को भी ढक लेते हैं। इस संगीत में शामिल हुए रिश्तेदार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते नहीं थक रहे हैं। एक तरफ कई लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई लोग इस वीडियो पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा चुके हैं। वायरल इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा, "अब शादी के वीडियो बनाने की क्लास भी लगानी पड़ेगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शादी के सबसे यादगार दिन को मजाक में बदलने का नया तरीका।" वहीं, एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया,"पंडित जी सोच रहे होंगे। अब मुझे भी सब्जी बना दिया।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें