फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'दिल टूट गया...', रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ को व्हीलचेयर पर देखकर फैंस हुए दुखी, सामने आई तस्वीर

Thu, 27 Mar 2025 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

यह दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल बिना बैसाखी के नहीं चल पा रहा है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरआर की हालिया हार के बाद वह व्हील चेयर में मैदान के चारों ओर घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
1 of 4
द्रविड़ व्हीलचेयर पर - फोटो : ANI/X
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2025 की शुरुआत खराब रही है। पहले दो मैचों में दो हार के साथ आरआर -1.882 के नेट रन-रेट के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। आईपीएल 2025 से पहले द्रविड़ को एक क्लब चैरिटी मैच में खेलते समय पैर में चोट लग गई थी और वह अपने बाएं पैर पर बैंडेज के साथ आरआर कैंप में पहुंचे। यह दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल बिना बैसाखी के नहीं चल पा रहा है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरआर की हालिया हार के बाद वह व्हील चेयर में मैदान के चारों ओर घूमते हुए नजर आए।

RR vs KKR: दूसरी गेंद का नियम पहली बार आईपीएल में हुआ इस्तेमाल, राजस्थान इसका उपयोग करने वाली पहली टीम बनी
विज्ञापन

2 of 4
व्हीलचेयर पर द्रविड़ - फोटो : ANI
व्हीलचेयर पर द्रविड़ की तस्वीर और वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं। आईपीएल 2025 से पहले आरआर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बंगलूरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई। वह फिलहाल रिहैब में हैं और जल्द जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे।' इसके बाद उनकी सबसे पहली तस्वीर बैसाखी के सहारे चलते हुए आई थी। फैंस इसे देखकर चौंक गए थे। अभी भी फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 4
व्हीलचेयर पर द्रविड़ - फोटो : ANI
द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और 2011 से 2015 तक फ्रेंचाइजी के साथ पांच सत्र बिताए थे। उन्होंने 2014 में रॉयल्स के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। द्रविड़ ने इस साल की शुरुआत में मैदान पर वापसी की थी और 22 फरवरी को नासूर मेमोरियल शील्ड में केएससीए ग्रुप 1, डिवीजन 3 लीग मैच में अपने छोटे बेटे अन्वय के साथ खेलकर फैंस का दिल जीता था।

RR vs KKR: 'गेंद रुक कर आ रही थी, रन बनाना आसान नहीं था', फिर भी कैसे बड़ा स्कोर कर पाए डिकॉक? खुद दी जानकारी
विज्ञापन

4 of 4
क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL/BCCI
आरआर-केकेआर मैच में क्या हुआ?
क्विंटन डिकॉक ने मुश्किल विकेट पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की नौ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट) और मोईन अली (23 रन पर दो विकेट) की अगुआई में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद डिकॉक की पारी की बदौलत केकेआर ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर ने मोईन अली (पांच) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन डिकॉक ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और उन्हें युवा अंगकृष रघुवंशी 22 (17 गेंद) के रूप में अच्छा साथी मिला। दोनों की 44 गेंद में 83 रन की अटूट साझेदारी से गत चैंपियन टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें