फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कब होगी ऋषभ पंत की वापसी? सौरव गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'पांच तारीख अहम'

Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। पांच मार्च को एनसीए की तरफ से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकता है। इस बात की संभावना पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जताई है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI/DC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। उन्हें पिछले कुछ वक्त से मैदान पर प्रैक्टिस करते देखा जा रहा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर सौरव गांगुली ने पंत की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 
विज्ञापन


गांगुली ने बताया कि पंत के लिए पांच मार्च काफी अहम है। इस दिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत कार दुर्घटना में घायल होने के बाद  से एक्शन में नहीं हैं। क्रिकेट से दूर हुए उन्हें एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि आगामी टूर्नामेंट में वह नजर आ सकते हैं। 

'पांच तारीख अहम..'
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "उन्होंने फिट होने के लिए सब कुछ किया है और यही कारण है कि एनसीए उन्हें मंजूरी दे देगा। पांच मार्च को ऋषभ को मंजूरी मिलने दीजिए, उसके बाद ही हम कप्तानी के बैकअप के बारे में बात करेंगे। अभी सावधानी बरतनी है क्योंकि उनके सामने बहुत लंबा करियर है। हम उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर नहीं उतारना चाहते। एनसीए द्वारा मंजूरी मिलते ही वह कैम्प में शामिल हो जाएंगे। हम मैच दर मैच उन्हें लेकर फैसला करेंगे। हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते।"
विज्ञापन


कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे पंत
बता दें कि 30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे के साथ-साथ उनकी पीठ पर भी चोटें आईं थी। अपने चेहरे की चोटों, घावों और खरोंचों को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई। हाल ही में वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी देते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें