आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मैच 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अगले दिन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा
आईपीएल की शुरुआत होने को है और इस टूर्नामेंट का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। सभी टीमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मैच 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अगले दिन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा, लेकिन इससे पहले ही पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को एक तगड़ा झटका लगा है और उसका अहम ऑलराउंडर पहले तीन मैचों से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 22 मार्च से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित की है और उसमें ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को भी जगह दी गई है। हसरंगा को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना था, लेकिन राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलने के बाद अब यह तय है कि वह आईपीएल में कम से कम शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने हसरंगा को नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
हैदराबाद को 23 मार्च को केकेआर से खेलने के बाद हैदराबाद रवाना होना है जहां टीम 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी और फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को होने वाले मैच के लिए अहमदबाद जाएगी। यह देखना होगा कि हसरंगा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच अप्रैल को होने वाले मैच के लिए टीम के साथ जुड़ पाते हैं या नहीं।