फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: हैदराबाद को बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ यह मिस्ट्री स्पिनर, फुटबॉलर नेमार की तरह मनाता है जश्न

Sun, 31 Mar 2024 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

हसंरगा फुटबॉलर नेमार की तरह जश्न मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह दोनों हाथों से कॉल मी स्टाइल में जश्न मनाते हैं। हसरंगा टी20 में श्रीलंका के कप्तान भी हैं।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12वें मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके बाएं पैर में चोट है और अब सीजन में वापसी नहीं कर पाएंगे। यह हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह आगे चलकर टीम के सेट अप  में फिट बैठ सकते थे।
विज्ञापन


किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ हसरंगा अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं वह आईपीएल 2024 के दूसरे हाफ में प्रभाव छोड़ सकते थे, क्योंकि धीरे-धीरे आईपीएल की पिच धीमी होती जा रही है। ऐसे में उनकी मिस्ट्री स्पिन घातक साबित हो सकती थी। हसंरगा फुटबॉलर नेमार की तरह जश्न मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह दोनों हाथों से कॉल मी स्टाइल में जश्न मनाते हैं।

हसरंगा इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। वह इस लीग में कुल 26 मैच खेल चुके हैं और 35 विकेट ले चुके हैं। 18 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.13 का रहा है। वह कुल मिलाकर 172 टी20 खेल चुके हैं और 241 विकेट ले चुके हैं। हसरंगा की खास बात उनका वेरिएशन है और वह इससे विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसरंगा ने खुद आईपीएल से हटने का फैसला किया। ताकि वह आगामी टी20 विश्व कप में हिस्सा ले सकें। इतना ही नहीं वह अपनी चोट के लिए दुबई में किसी एक्सपर्ट से सलाह भी लेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने बताया कि उनके पैर में सूजन है और वह इंजेक्शन की मदद से कोई मैच खेल रहे हैं। वह चाहते हैं कि टी20 विश्व कप से पहले उनकी यह परेशानी ठीक हो जाए और इसी वजह से उन्होंने आईपीएल से दूरी बनाई है।

हसरंगा से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हैरी ब्रूक, जेसन रॉय, गस एटकिंसन, डेविड विली, मार्क वुड भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले यह बात उठी थी कि हसरंगा कम सैलरी की वजह से नाम वापस लेने जा रहे हैं। हालांकि, हसरंगा के मैनेजर ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर पैसे की ही बात होती तो हमने उनका नाम दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में भेजा होता। वह वाकई अपने पैर का ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें