राजस्थान के पास यशस्वी और ध्रुव का युवा जोश
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खिताब: 2008
कप्तान: संजू सैमसन
प्रमुख क्रिकेटर: सैमसन, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, हेतमायर, यशस्वी जायसवाल, आर अश्विन, बोल्ट, चहल
ताकत: राजस्थान के पास युवा और अनुभवी क्रिकेटरों का मिश्रण है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की मौजूदा फॉर्म उसके लिए बोनस होगा। बटलर, हेतमायर, बोल्ट जैसे क्रिकेटर चलने पर मैच का रंग बदल सकते हैं।
कमजोरी: राजस्थान को अपने मध्य क्रम में जान भरनी होगी। टीम के पास मध्य क्रम में पावरहिटर्स की कमी है या फिर जो हैं, वह फॉर्म में नहीं। पिछले सीजन इसी का खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था।
राजस्थान ने ऑक्शन के दौरान 90% से अधिक रुपये पहले दो खिलाड़ियों (पॉवेल और शुभम दुबे) को खरीदने पर खर्च किए। बाकी बचे डेढ़ करोड़ रुपये के साथ, वे किसी ऑलराउंडर को नहीं खरीद सके जिसकी वे कमी महसूस कर रहे थे। शायद वे पॉवेल से कुछ ओवर निकाल सकते हैं। इसके अलावा उनके पास पहले से ही रियान पराग हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (10 मैचों में 279 रन और 11 विकेट) का शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी टीम का आकार 22 है, जो दस टीमों में सबसे छोटा है।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर (विकेटकीपर)
मध्य क्रम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, कुणाल सिंह राठौर (विकेटकीपर), शुभम दुबे।
ऑलराउंडर: रियान पराग, रोवमन पॉवेल
तेज गेंदबाज: आवेश खान, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नंदरे बर्गर।
स्पिनर: आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आबिद मुश्ताक।
टूर्नामेंट से हटे: प्रसिद्ध कृष्णा (रिप्लेसमेंट का एलान नहीं)
संभावित प्लेइंग-11
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग/ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
कोलकाता को स्टार्क और रिंकू से उम्मीद
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
खिताब: 2012, 2014
कप्तान: श्रेयस अय्यर
प्रमुख क्रिकेटर: मिचेल स्टार्क, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल
ताकत: इस बार की बोली में आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर बने मिचेल स्टार्क की मौजूदगी केकेआर के लिए रंग बिखेर सकती है। रिंकू सिंह का फिनिशर के रूप में कद बढ़ा है। रसेल अपनी बल्लेबाजी से किसी भी मैच की सूरत बदल सकते हैं।
कमजोरी: श्रेयस का फिट नहीं होना कोलकाता की सबसे बड़ी चिंता होगी। अगर वह नहीं खेले तो कोलकाता की बल्लेबाजी बुरी तरह चरमरा सकती है।
नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाजों की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। अंत में उन्होंने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी खरीद लिया। मुजीब उर रहमान और केएस भरत के रूप में उन्हें एक बैक-अप स्पिनर और एक बैक-अप विकेटकीपर मिला। हालांकि, एटकिंसन ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले वर्कलोड की वजह से नाम वापस ले लिया। उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा को लाया गया है। इसके अलावा जेसन रॉय भी बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह फिल सॉल्ट को शामिल किया गया है।
कोलकाता की टीम गुरबाज पर काफी भरोसा करती है हालांकि, केकेआर में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजों की कमी है। टीम की बल्लेबाजी की गहराई में भी कमी दिखती है। रमनदीप सिंह ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 222.80 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए थे, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: फिल सॉल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष्ण रघुवंशी।
मध्य क्रम: श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, केएस भरत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड।
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह
तेज गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, साकिब हुसैन।
स्पिनर: सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, मुजीब उर रहमान।
संभावित प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह/रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा।