फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: श्रेयस अय्यर के पास लौटी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली यह जिम्मेदारी

Thu, 14 Dec 2023 04:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस ने सितंबर में एशिया कप से टीम में वापसी की थी। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने चौथे नंबर पर अहम योगदान दिया। अय्यर ने 11 पारियों में 66.25 की औसत से दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 530 रन बनाए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। उससे पहले दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यस आगामी सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। वह 2023 सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नीतीश राणा ने कप्तानी की थी।
विज्ञापन


गुरुवार (14 दिसंबर) को कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रबंधन ने श्रेयस अय्यर को फिर से कप्तानी सौंपनी की घोषणा की। इस सीजन में नीतीश राणा उपकप्तान होंगे। अय्यर चोट के कारण सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई थी। 

वेंकी मैसूर ने की अय्यर की तारीफ
फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि वह खुश हैं कि अय्यर वापस आ गए हैं और कप्तानी संभालनी के लिए पूरी तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है, वह उनके मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन


विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन
श्रेयस ने सितंबर में एशिया कप से टीम में वापसी की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में मोहाली में 86 गेंदों में शतक के साथ फॉर्म में वापसी की। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने चौथे नंबर पर अहम योगदान दिया। अय्यर ने 11 पारियों में 66.25 की औसत से दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 530 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
नीतीश राणा की कप्तानी में कोलकाता की टीम पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही थी। श्रेयस ने फिर से कप्तानी मिलने के बाद कहा, ''मेरा मानना है कि पिछले सीजन में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें चोट के कारण मेरी अनुपस्थिति भी शामिल थी। नीतीश ने न केवल मेरी जगह भरने के लिए बल्कि अपने सराहनीय नेतृत्व के साथ भी बहुत अच्छा काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इससे नेतृत्व समूह मजबूत होगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें